इस फर्जीवाड़े में और कौन शामिल है इसकी जांच एयरपोर्ट पुलिस करेगी
कोलकाता। मध्यमग्राम में एक कॉल सेंटर के पीछे धोखाधड़ी का गिरोह चलाने के आरोप में एयरपोर्ट पुलिस ने 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग लोन व बीमा दिलाने के नाम पर ठगी करते थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस माह की 5 तारीख को एयरपोर्ट थाने के एक निवासी की शिकायत के आधार पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने जांच शुरू की थी। अवैध कॉल सेंटर का पता चलने के बाद एयरपोर्ट पुलिस ने कल मध्यमग्राम में एक घर पर छापा मारा।
इस कॉल सेंटर से कर्ज और बीमा कराने के नाम पर फोन करते हैं और तरह-तरह के शुल्क के पैसे लेते हैं. लोन नहीं मिलने पर एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. उसके बाद पुलिस ने उस अवैध कॉल सेंटर में काम करने वाले 34 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें 21 महिलाएं और 13 पुरुष हैं। 71 मोबाइल, 1 लैपटॉप और कंप्यूटर बरामद किया गया है.इस फर्जीवाड़े में और कौन शामिल है इसकी जांच एयरपोर्ट पुलिस करेगी।